फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हर्ष फायरिंग में गोली के छर्रे लगने से युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। थाना क्षेत्र के धनौरा सिल्वरनगर गांव में घुड़चढ़ी के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली के छर्रे लगने से एक युवक घायल हो गया।
विज्ञापन

रविवार रात्रि गांव में एक युवक की घुड़चढ़ी हो रही थी। घर रिश्तेदार और दूल्हे के दोस्त डीजे पर नाच रहे थे। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने अवैध असलहे से हर्ष फायरिंग की। इससे वहां खड़े एक युवक के हाथ में गोली के छर्रे लग गए। इस दौरान एक अन्य युवके बाल-बाल बचा। ग्रामीणों ने किसी तरह स्थिति को संभाला। साथ ही घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने ऐसी किसी जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें