खेकड़ा। फखरपुर गांव के युवक मनीष के साथ हुई तीन लाख 54 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी मेें से एक लाख 69 हजार रुपये वापस दिलवाए गए। मनीष कुमार ने बताया कि शनिवार को उसके खाते से ऑनलाइन तीन लाख 54 हजार रुपये ट्रांसफर कर ठगी की गई। उसने एनसीआरपी पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराकर रुपये वापस दिलवाने की मांग की। शिकायत पर कोतवाली की साइबर सेल टीम ने उस बैंक खाते को फ्रीज कराया, जिसमें मनीष के बैंक खाते से रुपये गए थे। इस तरह एक लाख 69 हजार रुपये उस बैंक खाते में फ्रीज हो गए, जो अब मनीष के खाते में ट्रांसफर कराए गए। जांच अधिकारी का कहना है कि मनीष के बैंक खाते से की गई धोखाधड़ी के तीन लाख 54 हजार रुपयों में से एक लाख 69 हजार रुपये वापस दिलवा दिए गए। संवाद