फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बाखरपुर बालैनी के युवक की मेरठ में हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी। मेरठ में बागपत बाईपास पर कार की टक्कर में बाइक सवार बाखरपुर बालैनी के युवक की मौत हो गई। जिसका बुधवार को गांव में शव पहुंचने पर अंतिम संस्कार किया गया। युवक की मौत होने से गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

बाखरपुर बालैनी गांव का रहने वाला संदीप (25) गाजियाबाद की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। वह मंगलवार को गाजियाबाद में ड्यूटी कर लौट रहा था। बताया कि जब वह मेरठ में बाईपास पर पहुंचा तो सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। जिसमें संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को संदीप का शव गांव लाकर अंतिम संस्कार किया गया।
- युवक पर हमला कर घायल किया
रटौल। कस्बे के शेखपुरा मोहल्ला में रहने वाले सुल्तान सैफी ने बताया कि वह घर के बाहर अपनी परचून की दुकान पर बैठा हुआ था। तभी पड़ोस का एक युवक नशे की हालत में तीन चार साथियों के साथ वहां आया और गाली गलौज करते हुए उस पर हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित का आरोप है कि बीच बचाव कराने आए परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। जिसमें पीड़ित की तहरीर मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें