फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अधिवक्ताओं ने नेशनल हाईवे पर मानव श्रृंखला बनाकर जाम लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। हापुड़ में लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को अधिवक्ता जुलूस निकालकर दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर पहुंचे। जहां उन्होंने मानव श्रृंखला बनाते हुए हाईवे पर जाम लगाया। उन्होंने लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के सभागार में बुधवार को अधिवक्ताओं ने बैठक की। जहां अधिवक्ताओं ने लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई। इसके उपरांत अधिवक्ताओं ने सभागार से दिल्ली सहारनपुर हाइवे तक जुलूस निकाला और नारेबाजी करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। इसके बाद अधिवक्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को ज्ञापन सौंपा।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकुमार तोमर और महामंत्री कपिल कुमार ने बताया कि हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर संदीप तोमर, अनुज ढाका, संदीप ठाकुर, सरफराज, परवीन सिद्दीकी, चांदवीर राणा, सचिन कुमार शर्मा, अमित मलिक, विजय चौधरी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें