खेकड़ा (बागपत)। सांकरौद गांव में यमुना में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। गांव में गम का माहौल है। छपरौली निवासी रोशन (22) पुत्र इस्लाम इन दिनों सांकरौद गांव में अपने मामा अलाउद्दीन के यहां रह रहा था। शुक्रवार की शाम वह घर से यमुना नदी में नहाने गया। इसी दौरान गहरे पानी में डूब गया। किनारे पर खड़े लोगों ने शोर मचाया। आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। छपरौली और सांकरौद गांव में गम का माहौल है।