खेकड़ा। गोठरा निवासी एक युवक की दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने इसे कोरोना संक्रमण से मौत होना बताते हुए दिल्ली में ही शव का अंतिम संस्कार करा दिया। उधर, मृतक के परिजन युवक की मौत कोरोना संक्रमण से होने की बात से इंकार कर रहे है। कहना है कि मौत पेट के संक्रमण से हुई है। वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं।