अग्रवाल मंडी टटीरी। अमर उजाला फाउंडेशन, जिला रेडक्रॉस समिति बागपत एवं लायंस क्लब अग्रवाल मंडी के संयुक्त तत्वावधान में चार जून को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। अग्रवाल मंडी टटीरी की अग्रवाल धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। मुख्य संयोजक लायन अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि रक्तदान जरूरी है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान करने से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है। जिला रक्तदान शिविर के प्रभारी डॉ अनुराग वार्ष्णेय ने कहा कि रक्तदान शिविर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। लॉयन पंकज गुप्ता व दीपक गोयल ने कहा कि संगठन बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगा।