फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के बामनहेड़ी के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। शव की शनाख्त नहीं होने पर पुलिस नेउसे पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मोर्चरी में रखवा दिया। वहीं शनिवार को बझेड़ी रेलवे ट्रैक के पास मृत मिले युवक की पहचान नसीरपुर निवासी शाहनूर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर शहर कोतवाली की रोहाना चौकी पुलिस को सूचना मिली कि बामनहेड़ी के पास ट्रेन की चपेट में आकर लगभग 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो मुजफ्फरनगर से सहारनपुर जाने वाली पटरी के पास युवक का शव पड़ा देखा। मृतक के दोनों हाथों पर महादेव और महाकाल लिखा था। गांव से लोगों को बुला कर मृतक की शनाख्त कराने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मोर्चरी में रखवा दिया। सीओ सिटी आईपीएस व्योम बिंदल ने बताया कि युवक की पहचान केे प्रयास किए जा रहे हैं।
उधर, शनिवार को सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बझेडी फाटक के पास एक युवक का शव पड़ा मिला था। उसकी भी ट्रेन की चपेट में आकर मौत हुई थी। थाना पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नई मंडी क्षेत्र के गांव नसीरपुर निवासी युवक शाहनूर के रुप में हुई। उसके पिता मोहम्मद इस्लाम ने उसकी शनाख्त की। पोस्टमार्टम कराकर शव पुलिस ने परिजनों को सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें