बागपत। लोकसभा चुनाव की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए शनिवार को आईजी और आयुक्त ने शनिवार को खेकड़ा के लख्मीचंद पटवारी कालेज पहुंचे, जहां उन्होंने पोलिंग पार्टियों को रवाना करने समेत स्ट्रांग रूम की व्यवस्था देखी।
मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा कुमारी जे और आईजी नचिकेता झा ने साकरौद गांव के जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जैन इंटर कालेज खेकड़ा समेत अन्य जगहों पर बने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था पहले ही पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। आयुक्त ने चुनाव में आयोग की गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए।
आईजी नचिकेता झा ने चुनाव में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के आदेश दिये। इस मौके पर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह, एसपी अर्पित विजयवर्गीय, एडीएम पंकज वर्मा, एसडीएम ज्योति शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
26 अप्रैल का अवकाश घोषित
बागपत। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने लोकसभा चुनाव में द्वितीय चरण के मतदान के दिन 26 अप्रैल को जिले में सामूहिक अवकाश घोषित करने के आदेश दिए। उन्होंने कारखानों से लेकर प्रतिष्ठानों को बंद रखने के आदेश दिए। संवाद