फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के लिए घर में घुसे युवक पकड़े, एक फरार

सार

उत्तर प्रदेश के बागपत, बड़ौत रामबाग कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात्रि देशपाल के मकान में सेंध लगाकर दो चोर घुस गए। लोगों ने दोनों को दबोच लिया और उनकी जमकर पिटाई की। सूचना पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक एक चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। दूसरे को लोगों ने पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत, बड़ौत रामबाग कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात्रि दो चोर चोरी की नीयत से घुस गए। जाग होने पर लोगों ने दोनों को दबोच लिया और उनकी जमकर पिटाई की। सूचना पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक एक चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। दूसरे को लोगों ने पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


रामबाग कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात्रि देशपाल के मकान में सेंध लगाकर दो चोर घुस गए। आवाज हुई तो परिवार के लोग जाग गए और शोर मचा दिया। शोर सुनकर चोर भागने लगे तो लोगों ने उन्हें धर दबोचा और इसकी सूचना पुलिस को दी। इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर एक चोर भाग निकला, जबकि दूसरे चोर को मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। इस मामले में देशपाल की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीओ युवराज सिंह का कहना है कि पकड़े गए चोर को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें