फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लोगों पर लगाया थाने में वसूली का आरोप

विज्ञापन
बागपत एसपी से मिलने जाते प्रधान संगठन के पदाधिकारी व सदस्य - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
दो लोगों पर लगाया थाने में वसूली का आरोप
विज्ञापन

बागपत। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने बिनौली थाने में दो दलाल सक्रिय होने का आरोप लगाकर इंस्पेक्टर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने एसपी से शिकायत कर दो लोगों पर थाने में पीड़ितों को धमकाकर समझौता कराने और पुलिस के लिए वसूली करने का आरोप लगाया है।
एसपी से शिकायत करते हुए प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष सूबेदार प्रताप सिंह बताया कि बिनौली थाने में दो गांवों के पूर्व प्रधान बैठे रहते हैं। इनमें एक बिनौली क्षेत्र का रहने वाला है तो दूसरा बालैनी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। आरोपी रोजाना थाने में आकर बैठ जाता है। जिसके बाद थाने में आने वाले पीड़ितों पर समझौते का दबाव बनाकर वसूली की जाती है। अन्य कार्यों के लिए भी पुलिस के नाम पर वसूली होती है। उन्होंने बिनौली पुलिस पर भी आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी नीरज कुमार जादौन ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। शिकायत करने वालों में संगठन के मेरठ मंडल महासचिव उपेंद्र धामा, विपिन सोलंकी, संजीव खोखर, प्रदीप शर्मा, नूरहसन, सुरेंद्र प्रधान, देवेंद्र भड़ाना, बिट्टू प्रधान समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें