टिरा गांव स्थित संविलियन विद्यालय के मतदान बूथ पर प्रथम बार मतदान करने पहुंची उत्साहित युवतिया
- फोटो : KAHKRA
उत्साह से लवरेज दिखे युवा, उंगली पर स्याही का निशान दिखाकर किया गर्व महसूस
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। त्रिस्तरीय चुनाव में पहली बार वोट डालने वाले युवाओं में खूब जोश दिखा। कहना था कि राजनीति नहीं गांव के विकास के लिए वोट डाल रहे है और दिल की आवाज पर मताधिकार का प्रयोग किया है। उंगली पर स्याही का निशान गर्व महसूस करा रहा है।
सुबह से ही युवा मतदान की लाइन में लगे देखे गए। अपने अमूल्य मत का प्रयोग करने को संकल्पित थे। बड़ौली गांव में पहली बार वोट डालने आई नेहा का कहना था कि समाज में परिवर्तन का सभी को समर्थन करना होगा। कहा कि अपने अमूल्य मत का प्रयोग नहीं करेंगे तो गांव के विकास में परिवर्तन होने वाला नहीं है। पहली बार वोट डालने आई युवती गुंजन व प्रीति ने उंगली पर स्याही का निशान दिखाते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी वोट गांव की बेहतर नीतियों को बनाने में सहायक साबित होगी।