फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान के लिए आगे आए युवा : डॉ. अनुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। जिला संयुक्त अस्पताल के ब्लड बैंक में शनिवार को रक्तदान क्यों आवश्यक है विषय पर गोष्ठी हुई। इसमें रक्त बैंक प्रभारी डॉ. अनुराग वार्ष्णेय ने कहा रक्त का कोई विकल्प नहीं है और जीवन रक्षा के लिए रक्तदान जरूरी है। उन्होंने रक्तदान करने के लिए युवाओं को आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति तीन माह में रक्तदान कर कर सकता है। 45 किलोग्राम वजन से अधिक और 18 से 65 आयु के प्रत्येक स्त्री-पुरुष रक्तदान कर सकते हैं। दो मार्च को अग्रवाल मंडी टटीरी में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने युवाओं से आगे बढ़कर रक्तदान करने का आह्वान किया। गोष्ठी में डॉ. कमला अग्रवाल, शिविर संयोजक अभिमन्यु गुप्ता, दीपक गोयल, प्रीति वर्मा, धर्मपाल सिंह, मोहन यादव भारती, नितिन वशिष्ठ, अंजलि जिंदल, गुलफाम, प्रीति आर्य मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें