फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: युवकों ने चिकित्सक के साथ की मारपीट, तीन के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
-बाइक हटाने को लेकर हुआ था विवाद, सुल्तानपुर हटाना गांव का है मामला
विज्ञापन

बड़ौत। सुल्तानपुर हटाना गांव में बाइक हटाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद तीन युवकों ने एक चिकित्सक को मारपीट कर घायल कर दिया। चिकित्सक ने कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। घायल मोहित पुत्र राजपाल लुहारी गांव का रहने वाला है। वह पशु के कृत्रिम गर्भाधारण करने का काम करता है। सुल्तानपुर हटाना गांव में एक पशु पालक के यहां पर गया था। वहां से लौटते समय बुग्गी में सवार एक पशु पालक ने उसे रोक लिया और बातचीत करने लगा। इसी दौरान बाइक पर तीन युवक आए और बाइक हटाने को कहने लगे। मोहित ने रुकने के लिए कहा तो युवकों ने गाली-गलौच करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा ने बताया कि मोहित की तहरीर पर सचिन, रोबिन व सुनील निवासी सुल्तानपुर हटाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें