फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: छोटे भाई ने ही सुपारी देकर कराई थी छात्र यश की हत्या

Sat, 08 Apr 2023 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी व बरामद तमंचे
विज्ञापन
बागपत, बड़ौत। मलकपुर गांव के छात्र यश की हत्या उसी के छोटे भाई ने डेढ़ लाख रुपये की सुपारी देकर कराई थी। यश का छोटा भाई उसकी हरकतों और आए दिन मारपीट से तंग था। पुलिस ने यश के छोटे भाई और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दो तमंचे, एक बाइक भी बरामद की है।
विज्ञापन

मंगलवार की देर रात्रि मलकपुर गांव निवासी कक्षा 12वीं के छात्र यश (21) पुत्र हरेन्द्र की घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यश का शव बड़ौत में छपरौली रोड स्थित रजबहे के पास पड़ा मिला था। सूचना पर एसपी अर्पित विजयवर्गीय के अलावा सीओ हरीश भदौरिया, इंस्पेक्टर एनएस सिरोही, डॉग स्कवाड की टीम भी मौके पर पहुंची थीं। इस मामले में मृतक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
इस हत्याकांड का पुलिस ने शुक्रवार को सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि यश की हत्या उसके ही छोटे भाई हाईस्कूल के छात्र वंश (18) ने डेढ़ लाख की सुपारी देकर कराई थी। पुलिस पूछताछ में वंश ने बताया कि उसका बड़ा भाई यश अक्सर उसके साथ मारपीट व गलत हरकत करता था। इससे तंग आकर वंश अपने एक दोस्त के साथ मिलकर यश की हत्या की साजिश रखी। उसके दोस्त ने धनौरा के एक बदमाश को यश की हत्या के लिए डेढ़ लाख की सुपारी तय की। जिसके बाद भगत निवासी इटावा गांव जनपद मुजफ्फरनगर को हत्या से दो दिन पहले दो हजार रुपये भी दिए गए थे।
विज्ञापन

चार अप्रैल की रात यश को भगत और वंश घर से बुलाकर लाया। उसे अपने साथ बाइक पर बड़ौत के नजदीक रजवाहे की पटरी पर लेकर गया। वहां पर वंश के साथ उसका दोस्त व एक अन्य युवक मिला। उन्होंने साथ बैठ कर शराब पी। यश के नशे में होने पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने भगत को भी गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से दो तमंचे, एक कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन

सीओ हरीश भदौरिया का कहना है कि इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों को पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें