फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: एक साल बाद पकड़ा गया 25 हजार का इनामी

Sat, 08 Apr 2023 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत, रमाला। गूंगाखेड़ी गांव में एक साल पहले युवक पर जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गूंगाखेड़ी गांव के रहने वाले कपिल ने फरवरी 2022 में गांव के ही नितिन समेत कई के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें कपिल ने हमलावरों पर भाई ललित पर फायरिंग करने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि नितिन फरार चल रहा था। उसकी तलाश में पुलिस ने दबिश भी दी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। उसकी कुर्की के आदेश भी न्यायालय से लिए गए, लेकिन उसके बाद भी वह पेश नहीं हुआ। जिससे आरोपी नितिन पर न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने पर भी मुकदमा दर्ज किया गया और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घाेषित कर दिया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि जानलेवा हमला करने और न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने के मुकदमे में फरार 25 हजार रुपये के ईनामी नितिन निवासी गूंगाखेड़ी को बृहस्पतिवार रात को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर तमंचा व कारतूस बरामद किए गए। नितिन के खिलाफ बागपत व मुजफ्फरनगर जिले में आठ मुकदमे दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें