फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में हांफ गए बागपत के छोरे

Fri, 26 Aug 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
जिग-जग में बेलेंस बनाते बागपत और खेकड़ा के अभ्यर्थी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत के  जेवी डिग्री कॉलेज के मैदान पर बृहस्पतिवार को बागपत और खेकड़ा तहसील के युवकों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में दमखम दिखाया। पंजीकृत युवकों में से केवल 3832 ही दौड़ में शामिल होने पहुंचे। शारीरिक दक्षता परीक्षा की बाधा 503 नौजवानों ने पास की। अब चयनित युवकों का मेडिकल होगा। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह दो बजे से ही बिजरौल रोड पर स्थित जेवी इंटर कॉलेज के गेट से प्रमाण पत्रों की जांच का कार्य शुरू हो गया था। मेरठ भर्ती बोर्ड के निदेशक कर्नल रजनीश मेहता ने बताया भर्ती के लिए बागपत जनपद की तहसील खेकड़ा और बागपत के 5637 युवकों ने आवेदन किया था। इनमें से दौड़ के लिए 3832 युवक ही शामिल हुए। शारीरिक परीक्षा में 503 युवकों ने क्वालीफाई किया।
  1805 अनुपस्थित रहे। इनका चयन मेडिकल के लिए हुआ है। गौरतलब है सैनिक सामान्य ड्यूटी, तकनीकी, नर्सिंग सहायक, लिपिक आदि पद के लिए भर्ती चल रही है। भर्ती के दौरान कर्नल रजनीश मेहता, एसडीएम बड़ौत दीपाली कौशिक, एसडीएम आदित्य प्रजापित, सीओ कर्मवीर सिंह, जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


फिजिकल का आखिरी दिन मेजबान बड़ौत के नाम
बड़ौत (बागपत)। शुक्रवार को बागपत जनपद के बड़ौत तहसील के अभ्यर्थी दौड़ में भाग लेंगे। बड़ौत तहसील से सबसे अधिक 9779 युवकों ने आवेदन किया। कर्नल रजनीश मेहता ने बताया शुक्रवार को फिजिकल परीक्षा का आखिरी दिन है। इसे पूरा कराने के लिए तैयारी की गई है।
  पिछड़े तो छलक पड़े आंसू 
बड़ौत (बागपत)।  जेवी डिग्री कॉलेज में चल रही आर्मी भर्ती के दौरान मामूली रूप से पिछड़ जाने पर कुछ युवाओं को जोरदार झटका लगा। कई की आंखों से आंसू तक झलक उठे। दौड़ का समय पूरा होने के बाद युवकों को बाहर होना पड़ता है। सेना बाकायदा इसके लिए समय का एलाउंस भी करती है। मामूली समय के अंतर से पिछड़ जाने वाले युवक मायूस होकर लौटे। टयौढ़ी, गौरीपुर, सिलाना, बागपत, ढिकौली आदि जगह से युवक दौड़ में पिछड़ते ही गुहार लगाते नजर आए। कई की आंखों में आंसू बह निकले। सेना में भर्ती होने का सपना भी टूट गया, किसी की आखिरी भर्ती थी तो किसी को अगली भर्ती का इंतजार करना पड़ेगा।
  मेडिकल में सैकड़ों युवक अनफिट 
बड़ौत (बागपत)। जेवी कॉलेज के मैदान में चल रही सेना भर्ती में फिजिकल टेस्ट में पास हुए युवकों का मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है। इसमें सैकड़ों युवक अनफिट मिले हैं। रामपुर, मुरादाबाद, गौतमबुद्धनगर और शामली के जिन युवकों ने शारीरिक परीक्षा पास की उनका बृहस्पतिवार को मेडिकल परीक्षण किया। इस दौरान सैकड़ों युवक अनफिट पाए गए हैं। कर्नल रजनीश मेहता ने बताया युवक मेडिकल में अनफिट पाए गए हैं। इसको अभी गोपनीय रखा जा रहा है। इसके बाद लिखित परीक्षा भी होनी है। भर्ती की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही अंतिम सूची जारी होगी। 

पुलिस ने रात की गश्त बढ़ाई
बड़ौत (बागपत)। बड़ौत तहसील के युवकों का बृहस्पतिवार की शाम से ही आना शुरू हो गया है। वह नगर में ग्रुप बनाकर घूम रहे हैं। कहीं कोई घटना न हो, इसे देख पुलिस की गश्त नगर में बढ़ा दी गई है। क्योंकि गौतमबुद्धनगर के युवकों ने मंगलवार की रात में कई स्थानों पर तोड़फोड़ की थी। ऐसी घटना न हो, पुलिस इसके लिए मुस्तैदी से लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें