खेकड़ा। मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा की भटठा बस्ती के रहने वाले स्वर्गीय नरेंद्र सिंह का अविवाहित बेटा शुभम (22) खेती करता था। शुभम का बड़ा भाई विक्रांत उत्तर प्रदेश पुलिस में है। घर में शुभम मां ज्ञानेश देवी और दादी प्रकाशी देवी के साथ रहता था। शुभम की मां ज्ञानेश देवी मायके गई हुई थी। शनिवार को दादी आंगन में बैठी थी। दोपहर को शुभम ने मकान के कमरे में फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद कमरे में पहुंची उसकी दादी ने शुभम का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की। कोतवाली प्रभारी राजवीर सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता लग सकेगा। संवाद