फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फावड़े से महिला पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। गढ़ीदुल्ला गांव की दलित बस्ती में बृहस्पतिवार की रात एक युवक शराब के नशे में धुत होकर हंगामा कर रहा था। बस्ती वासियों से गाली गलौज कर रहा था। बस्ती के ही सचिन और ओमपाल ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। यह देखकर राकेश पत्नी शियानन्द वहां पहुंची और बीच बचाव कराने लगी। आरोप है कि युवक ने राकेश के सिर पर फावड़े से प्रहार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी रेवतीशरण पुत्र रोशनलाल को गिरफ्तार कर लिया। घायल महिला को सीएचसी बिनौली से जिला अस्पताल बागपत के लिए रेफर किया गया। महिला के जेठ रोताश ने थाने पर हमलावर युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें