दोघट। कस्बे में विश्वकर्मा जयंती पर सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि न्याय पार्टी के अध्यक्ष एसपी सिंह ने कहा कि युवा पीढ़ी को आगे बढ़कर राजनीति में हिस्सा लेने से ही समाज आगे बढ़ेगा। पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के पोते इंद्रजीत सिंह ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए राजनीति में हिस्सेदारी तय करनी होगी। समाज में आर्थिक विषमताएं रहने के कारण राजनीति में पिछड़ापन रह गया है। विश्वकर्मा समाज विकास मंच के अध्यक्ष जयपाल पांचाल ने कहा कि समाज की एकजुटता ही राजनीति ही नहीं हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी का दम दिखाएगी। कार्यक्रम में भुल्लन सिंह, राजकुमार विश्वकर्मा, प्रवीण पांचाल, राजेंद्र पांचाल, सतपाल, ब्रह्म सिंह, कृष्णपाल, अनिल पांचाल, धर्मपाल, मनोज आदि ने भी विचार व्यक्त किये। सम्मेलन से पूर्व यज्ञ का आयोजन किया गया।