फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विचारों का अंधकार दूर करे युवा पीढ़ी : रवि शास्त्री

Sat, 06 May 2023 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। वाजिदपुर गांव में शुक्रवार को जिला आर्य प्रतिनिधि सभा जनपद बागपत के द्वारा गांव में शराब हटाओ युवा बचाओ अभियान का प्रचार यज्ञ कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के मंत्री रवि शास्त्री ने कहा युवा पीढ़ी नशा मुक्त भारत बनाने के लिए विचारों का अंधकार दूर करे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अंधकार दो प्रकार का होता है। एक रात्रि का और दूसरा विचारों का। आप कुछ भी न करें, तब भी रात्रि का अंधकार तो 10 घंटे में स्वयं ही हट जाता है, परंतु जो विचारों का अंधकार है, वह स्वयं नहीं हटता। उसके लिए प्रयत्न करना पड़ता है, चिंतन करना पड़ता है।
बुद्धिमता से समस्याओं को सुलझाना पड़ता है। ऐसा पुरुषार्थ करने से वह विचारों का अंधकार दूर हो जाता है। इन दोनों में से रात्रि का अंधकार इतना खतरनाक नहीं होता है, जितना विचारों का। अतः विचारों के अंधकार से बाहर आने के लिए, ज्ञान रूपी प्रकाश को प्राप्त करने के लिए, व्यक्ति को बुद्धिमता से चिंतन करना चाहिए।
विज्ञापन

दुनिया में विचार शक्ति सबसे बड़ी शक्ति है। अच्छे विचारों के द्वारा ही हम अपने जीवन के ऊंचे लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। मौके पर प्रधानाचार्य राजपाल सिंह, पुरोहित वेद सिंह आर्य, राजेश उज्जवल, मास्टर रणवीर सिंह, हरपाल आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें