फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मशीन फुंकने से दो गांवों के आठ हजार घरों की बत्ती गुल

Sat, 06 May 2023 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। विद्युत उपकेंद्र पर इनकमिंग मशीन फुंकने से कस्बे के अलावा दो गांवों के आठ हजार घरों की बत्ती गुल हो गई। जिससे लोगों को पेयजल की परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत निगम के कर्मी मशीन ठीक करने में जुटे रहे, लेकिन शाम तक विद्युत आपूर्ति चालू नहीं कराई जा सकी। जिसके बाद दूसरे फीडर से लाइन जोड़कर आपूर्ति शुरू की गई।
विज्ञापन

सिंघावली अहीर बिजलीघर से जुड़े अमीनगर सराय के 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र दस मेगावाट इनकमिंग मशीन फुंक गई। मशीन फुंकने से कस्बा अमीनगर सराय के अलावा पूठड़ और लुहारा गांव की सप्लाई ठप हो गई। पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोगों को पेयजल व अन्य दैनिक कार्यों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने लोगों ने हैंडपंप और जनरेटर से पेयजल की आपूर्ति की। दिन भी ऊर्जा निगम के कर्मचारी मशीन ठीक करने में लगे रहे, मगर मशीन ठीक नही हो पाई। शनिवार को उपकेंद्र पर दूसरी मशीन लगवाई जाएगी। फिलहाल कस्बा और गांवों में सप्लाई शुरु करने के लिए दूसरे फीडर से लाइन जोड़ी गई।

- मशीन फुंकने के कारण कस्बा और दोनों गांवों की सप्लाई ठप हो गई थी। शुक्रवार को मशीन ठीक करने का प्रयास किया गया, मगर मशीन ठीक नहीं हुई। शनिवार को उपकेंद्र पर दूसरी मशीन लगवाई जाएगी। फिलहाल दूसरे फीडर से बिजली जोड़कर सप्लाई शुरु कराई गई। - अमर सिंह, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें