फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: युवा किसानों को आधुनिक खेती की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। कृषि विज्ञान केंद्र में सोमवार को युवा किसानों को आधुनिक खेती और उसके लाभ के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षु युवाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डॉ. विकास मलिक ने कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को वास्तविक खेत और गांव की परिस्थितियों से जोड़ता है। इस प्रशिक्षण से युवा ग्रामीण परिवेश में रहकर आधुनिक तरीके से खेती कर अधिक मुुनाफा कमा सकते हैं। विद्यार्थियों को फसल उत्पादन, मृदा प्रबंधन, जल प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण, पशुपालन और कृषि यंत्रीकरण गतिविधियों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही खेत की तैयारी, बुवाई, उर्वरक प्रबंधन, सिंचाई, खरपतवार नियंत्रण, कटाई एवं उपज के भंडारण के बारे में भी बताया गया। वैज्ञानिकों नेे विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर केवीके प्रभारी डॉ. लक्ष्मीकांत, डाॅ. राजेश कुमार, सुरजभान यादव, अनीता यादव, इंदू सिंह, डाॅ. देव कुमार, मोहम्मद जहीम खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें