थाना बिनौली में योग शिविर शुरू
बिनौली। शारीरिक रूप से स्वास्थ्य, निरोगी व स्फूर्ति को बरकरार बने रखने के लिए मंगलवार को बिनौली थाना परिसर मेेें दस दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ हुआ। इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह ने शिविर का उद्घाटन किया। थाईलैंड में 11 वर्षों से योग सिखा रहे जौहड़ी निवासी योगाचार्य राजीव योगी ने पुलिसकर्मियों को सर्वप्रथम सूर्य नमस्कार, बालासन, सुखासन, ताड़ासन, त्रिकोणासन, अधोमुख सर्वासन, वृक्षासन, भुजंगासन, नोकासन व प्रणायाम की क्रियाएं सिखाई तथा उनके लाभ भी बताएं। योग शिविर में इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह, एसएसआई मुन्नेद्र सिंह, एसआई राकेश यादव, उवैश खान, सत्तार अली, जगदीश तेवतिया, मुनेश यादव, सुभाष यादव, देवेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।