फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिनौली के यश ने केरल में जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में संपन्न हुई 31वीं जीवी माउलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में बिनौली राइफल क्लब के शूटर यश ने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा क्लब के 20 शूटरों ने नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन

कोच सचिन कौशिक ने बताया 17 से 22 अक्तूबर तक चली चैंपियनशिप में यश तोमर ने 10 मीटर एयर पिस्टल सब यूथ मेन स्पर्धा में प्रतिभाग कर 400 में से 373 स्कोर प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। चैंपियनशिप में क्लब के हर्ष, अर्श, अश्विन, वंशिका, अंश, अतुल, मनु, उदित सहित 20 शूटरों ने नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। जो 20 नवंबर से भोपाल में शुरू होगी। बृहस्पतिवार को प्रधान उपेंद्र धामा, गगन धामा, राजीव गोस्वामी, सुधांशु जैन, ऋषभ जैन ने पदक विजेता शूटर को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें