फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: पहाड़ों पर बारिश से तीन फीट बढ़ गया यमुना का जलस्तर, प्रशासन के अफसरों ने की दूर रहने की अपील

Sat, 11 Jul 2026 01:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत में पहाड़ों पर हो रही बारिश का असर यमुना नदी पर दिखने लगा है। पिछले दो दिनों में यमुना का जलस्तर करीब तीन फीट बढ़ा है। प्रशासन ने लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील की है और बाढ़ चौकियों को सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन
बागपत में बढ़ा यमुना का जलस्तर: संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर अब बागपत में यमुना नदी पर भी दिखाई देने लगा है। पिछले दो दिनों में यमुना का जलस्तर करीब दो से तीन फीट तक बढ़ गया है। हालांकि फिलहाल बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है, लेकिन प्रशासन ने एहतियात के तौर पर लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील की है।

हथिनीकुंड से छोड़ा गया पानी पहुंचा बागपत
जिले में यमुना नदी के किनारे बागपत, काठा, निवाड़ा, खेड़ा हटाना, टांडा, कोताना, बदरखा, शबगा, जागोस, खेड़ा इस्लामपुर, सुल्तानपुर हटाना, नैथला, फैजपुर निनाना, सिसाना, पाली, साकरौद समेत कई गांव बसे हुए हैं। इन गांवों के किसान यमुना खादर क्षेत्र में खेती भी करते हैं।

पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के कारण हथिनीकुंड बैराज से यमुना में पानी छोड़ा गया, जो अब बागपत तक पहुंच चुका है। इसके चलते नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

बाढ़ चौकियां सतर्क, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
प्रशासन ने यमुना नदी के किनारे स्थापित बाढ़ चौकियों को सतर्क कर दिया है। चौकियों पर तैनात कर्मचारी लोगों को नदी के किनारे जाने से रोक रहे हैं, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता रजनीश कुमार ने बताया कि फिलहाल खतरे जैसी कोई स्थिति नहीं है। विभाग लगातार यमुना के जलस्तर पर नजर बनाए हुए है और बाढ़ चौकियों के माध्यम से स्थिति की निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें