फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: यमुना का तटबंध टूटा, सुभानपुर में घुसा पानी, बागपत में भी मकान डूबे

Fri, 14 Jul 2023 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
खेकड़ा क्षेत्र के सुभानपुर गांव में  यमुना का पानी  आने से टूटा तटबंध
विज्ञापन
बागपत/खेकड़ा। सुभानपुर में यमुना का तटबंध टूटने से हालात बिगड़ गए। जिससे सुभानपुर व सांकरौद में पानी घुस गया और गाजियाबाद के अलीपुर व ट्रोनिका सिटी तक भी पानी पहुंच गया। सुभानपुर में लोग घरों को छोड़कर सड़कों पर आ गए और पानी को देखते हुए आसपास के गांवों की बिजली भी बंद करा दी गई। तटबंध को पोकलेन मशीनों से प्रशासन ठीक कराने में जुटा रहा। वहीं बागपत की माता काॅलोनी में कई मकानों और स्कूरों में पानी भर गया। मकानों में दरार आ गई।
विज्ञापन

यमुना के तटबंध में सुभानपुर गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह रिसाव शुरू हो गया था। ग्रामीणों की सूचना पर सिंचाई विभाग की टीम ने वहां पत्थर व मिट्टी डलवाकर रिसाव बंद करा दिया था। लेकिन उसके बाद सुभानपुर के पास उसी जगह से अपराह्न करीब चार बजे 35 फुट चौड़ाई तक तटबंध टूट गया। जो कुछ देर बाद ही करीब 60 फुट तक हो गया। तेज बहाव होने के कारण पानी कुछ ही देर में सुभानपुर व सांकरौद के साथ ही गाजियाबाद के अलीपुर, ट्रोनिका सिटी तक पहुंच गया।
सुभानपुर व सांकरौद की करीब दो हजार बीघा से ज्यादा फसल डूब गई। इसके साथ ही सुभानपुर में गांव के अंदर पानी घुस गया। गांव में स्कूल, पंचायत घर, मंदिर समेत घरों में पानी घुस गया, जिससे ग्रामीणों को गांव के मुख्य मार्ग पर पहुंचना पड़ा। इसका पता चलने के बाद डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह, एडीएम पंकज वर्मा, सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ ही गाजियाबाद के प्रशासनिक अधिकारी वहां पहुंचे। वहां पोकलेन मशीनों को मंगवाकर तटबंध को ठीक करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

- माता काॅलोनी में स्कूल और मकान डूबे, दरार आने से मकान खाली किए
बागपत की माता काॅलोनी में यमुना के किनारे बनाए गए करीब 20 मकान और मदरसा अब्दुल्ला खान मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल भी डूब गया। इसके अलावा करीब 20 मकानों में दरार आ गई, जिससे लोगों को मकान खाली करके अपने अन्य परिजनों के यहां जाना पड़ा। माता काॅलोनी के नसरुद्दीन, जमालुद्दीन, रिजवान, अनीश, आस मोहम्मद आदि के घरों में दरार आई है। इनका कहना है कि मकानों तक पहली बार पानी आया है और इससे उनके परिवारों की परेशानी बढ़ गई है।

खेकड़ा क्षेत्र के सुभानपुर गांव में  यमुना का पानी  आने से टूटा तटबंध

खेकड़ा क्षेत्र के सुभानपुर गांव में  यमुना का पानी  आने से टूटा तटबंध

खेकड़ा क्षेत्र के सुभानपुर गांव में  यमुना का पानी  आने से टूटा तटबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें