बागपत। प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जिला स्तर पर दो नवंबर और तीन नवंबर को कैलाश प्रकाश स्टेडियम में खिलाड़ियों का ट्रायल होगा।
जिला क्रीड़ाधिकारी सरिता रानी ने बताया कि छह से आठ नवंबर तक वाराणसी के डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर में प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए दो नवंबर को बड़ौत के बाबा शाहमल स्टेडियम में खिलाड़ियों का जिला स्तरीय ट्रायल किया जाएगा। जिला स्तर पर खिलाड़ियों का मंडलीय ट्रायल के लिए चयन किया जाएगा। दो नवंबर को जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों का तीन नवंबर को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल लिया जाएगा।