फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दो माह से बिजली के इंतजार में पहलवान

Mon, 25 Aug 2025 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत में बिजली कनेक्शन नहीं मिलने पर नाराजगी जताते मनोज एकेडमी के पहलवान। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
बड़ौत। अंतरराष्ट्रीय मनोज पहलवान कुश्ती एकेडमी में दो माह से बिजली कनेक्शन नहीं होने से पहलवानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। विभाग में 2.93 लाख रुपये जमा कराने और पांच किलोवॉट कनेक्शन स्वीकृत होने के बावजूद यहां बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई।
विज्ञापन

एकेडमी के संस्थापक अंतरराष्ट्रीय मनोज पहलवान ने बताया कि दो महीने पहले 5 किलो वाट का कनेक्शन लेने के लिए आवेदन किया था। बताया कि स्टीमेट जमा हुए के दो महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक कनेक्शन चालू नहीं हो सका। इस कारण रोजाना यहां अभ्यास करने वाले 150 से अधिक पहलवान गर्मी और अंधेरे में पसीना बहाने को मजबूर हैं।
एकेडमी के कोच सूरज तोमर, अनुज पहलवान, गामा पहलवान, बादल, अक्षय हिलवाड़ी, गौरव कुर्डी और सावेज ने एकेडमी पर एकत्रित होकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि विभाग की लापरवाही खिलाड़ियों के भविष्य पर असर डाल रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द कनेक्शन चालू नहीं किया गया तो वह आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


वर्जन
-मेरी जानकारी में पूरा मामला है। कुछ असामाजिक तत्वों ने विभाग द्वारा खींची गई लाइन व खंभे तोड़ दिए है। जल्द ही खंभे व लाइन को ठीक कराकर बिजली आपूर्ति दुरूस्त कराई जाएगी। - बृजेश कुमार यादव अधिशासी अभियंता प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें