फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की चादर में लिपटा जिला, थमी वाहनों की रफ्तार  

Sun, 25 Dec 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
कोहरे के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण सर्दी का सितम बढ़ना शुरू हो गया है। पूरे जनपद में कोहरे के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कोहरे में दिखाई न देने की वजह से सड़कों पर वाहन रेंगते दिख रहे तो वहीं, ट्रेनें भी काफी देरी से आ रही है।
विज्ञापन

शनिवार को तड़के से ही घने कोहरे की चादर ने जिले को अपनी आगोश में ले लिया। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। वाहन चालकों को हेड लाइट जलाकर चलना पड़ा। रोड पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। यही नहीं कोहरे का असर ट्रेनों की आवाजाही पर हो रहा है। अधिकांश ट्रेनें कोहरे की वजह से अपने निर्धारित समय से काफी देर बाद पहुंची। इस यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें ठंड में ठिठुरते हुए ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है। उधर, रोडवेज बस स्टैंड भी यात्रियों को समय से बसें नहीं मिली।
स्कूल जाने वाले बच्चों को भी कोहरे से असुविधा हुई। कोहरे के कारण देरी से स्कूलों में जाना पड़ा। दूर दराज से स्कूल आने वाले बच्चों को ज्यादा परेशानी हुई। दोपहर बाद धूप के निकलने पर लोगों को कोहरे से राहत मिली।
विज्ञापन

  कोहरे में कार और बाइक की टक्कर, तीन जख्मी   बागपत। कोहरे के चलते दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित लधवाड़ी मोड़ के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। आरोपी चालक कार को लेकर भागने में सफल रहा बड़ौत निवासी सलमान अपनी पत्नी रुकसाना और बेटे शोएब के साथ बाइक पर सवार होकर शनिवार सुबह गाजियाबाद जा रहा था। जैसे ही बाइक हाईवे स्थित लधवाड़ी मोड़ के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार तीनों लोग घायल हो गए। आरोपी चालक कार को लेकर फरार हो गया। लोगों ने घायलों का निजी चिकित्सक से इलाज कराया। लोगों ने कहा हादसा कोहरे के कारण हुआ है। बाइक नहीं दिखाई देने के कारण ही कार की बाइक में टक्कर हुई है।  इसके अलावा मीतली गांव के पास भी दो बाइकों की आपस में भिड़त हो गई। इससे बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। लोगों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें