बागपत। शहर के श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में दशलक्षण पर्व में सोमवार को श्री 1008 चंद्र प्रभु भगवान के विधान किया और उत्तम संयम धर्म की पूजा की गई। श्रद्धालुओं ने धूप दशमी मनाई।
श्री दिगंबर जैन मंदिर में सोमवार को पंडित सुलभ जैन शास्त्री व मयंक जैन शास्त्री ने श्री अजीतनाथ भगवान, श्री शांतिनाथ भगवान, श्री नेमिनाथ भगवान व श्री पारस नाथ भगवान का मंत्रोचार कर अभिषेक किया। शांतिधारा का सौभाग्य ललित जैन, कामिनी जैन, भारती जैन, राजा जैन को मिला। विधान में आरती महावीर प्रसाद जैन के परिवार ने कराई और नित्य नियम की पूजा प्रारंभ हुई। विधान में 70 अर्घ्य अर्पित किए।
शास्त्र सभा के उपरांत महाआरती की गई। इस दौरान निमित जैन, विनीत जैन, संजीव जैन, सार्थक जैन, यश जैन, तरुण जैन, निशू जैन, ऋषभ जैन, कमल जैन, अनमोल जैन, सुषमा जैन, बबीता जैन, कोमल जैन, पलकी जैन, नीलम जैन, अनिता जैन मौजूद रहे।
उधर अग्रवाल मंडी टटीरी में दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण महापर्व के अवसर पर अभिषेक शांतिधारा नित्य नियम पूजा की और आरती की गई। शाम के समय सामूहिक आरती में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और प्रश्न मंच से ईनाम वितरित किए गए। इस दौरान दिनेश जैन, महावीर प्रसाद जैन, सुशील कुमार जैन, बालेश जैन, प्रतीक जैन, अखिल जैन, भोपाल सिंह जैन, अनोखी मौजूद रहे।
------------------
धार्मिक प्रतियोगिता में अनिल जैन बने विजेता
अमीनगर सराय। जैन मंदिर में श्रद्धालुओं ने उत्तम संयम धर्म की आराधना की और जीवन में संयम को अंगीकार करने का संकल्प लिया। उधर जैन धर्मशाला में इंद्र ध्वज महामंडल विधान में आचार्य शिवम शास्त्री ने मंत्रोंच्चार के साथ अर्घ्य अर्पण कराए। जहां प्रवीण जैन ने दैनिक पूजन कराया और धार्मिक प्रतियोगिता में अनिल जैन विजेता बने।