फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाछौड़ प्रकरण में पीड़ित को न्याय दिलाएगा विश्वकर्मा समाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मीतली गांव के विश्वकर्मा मंदिर परिसर में सोमवार को हुई बैठक में बाछौड़ प्रकरण में आरोपी दरोगा की गिरफ्तारी नहीं होने पर समाज के लोगों ने रोष जताया। उन्होंने पीड़ित को न्याय दिलाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि बाछौड़ में मां व दो बेटियों को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी दरोगा नरेशपाल को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया। सात सितंबर तक दरोगा की गिरफ्तारी नहीं होने पर समाज के लोग बैठक कर आंदोलन का निर्णय लेंगे। अध्यक्षता भगतजी जगबीर सिंह ने और संचालन मास्टर विनोद विश्वकर्मा ने किया। मौके पर बाबूराम विश्वकर्मा, पदम सिंह, डा. वेदप्रकाश, बीरसैन बसी, रोहतास प्रधान, बीरसिंह, बिरम सिंह, देवदत्त, मूलचंद, रामकुमार, महक सिंह, यामीन, बिल्लू, जयपाल, सुशील, अशोक, मोहित, अजय रोहित, नितिन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें