फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 64 अर्घ्य अर्पित कर की भगवान पार्श्वनाथ की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


खेकड़ा। बड़ागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में शनिवार को भक्तांबर महामंडल विधान का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की नित्य नियम पूजा की।
विज्ञापन

अभिषेक और शांतिधारा की गई। पीली सरसों और मंत्रित जल से मंडप की शुद्धि की गई। इसके बाद विधान शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने 64 अर्घ्य अर्पित कर भगवान पार्श्वनाथ की पूजा की। वहीं श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित भजन प्रस्तुत किए। चंद्रमती माता ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर त्रिलोकचंद जैन, प्रदीप जैन, महेश जैन, राजीव जैन, अभिषेक जैन, श्यामलाल जैन, विनोद जैन, सुनील जैन, दिनेश जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें