बड़ौत। आर्य समाज बड़ौत के तत्वावधान में चल रहे वेद प्रचार सप्ताह के समापन अवसर पर बृहस्पतिवार को दयानन्द स्कूल मलकपुर में यज्ञ का आयोजन किया गया।
आचार्य समरभानु व विक्त्रस्म सिंह आर्य ने कहा कि हम इतिहास जानकर ही भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। जो कौम अपना इतिहास भुला देती है, उसका भूगोल भी बदल जाता है। आजाद नगर में आचार्य संजय याज्ञिक ने कहा कि संसार को बनाने वाला उसका पालन-पोषण करने वाला और अंत में सृष्टि का संहार करने वाला ईश्वर एक ही है। इस अवसर पर ओमपाल शास्त्री, मास्टर सोहनवीर सिंह, चोहप सिंह, कृष्णवीर सिंह, वीर सिंह, आचार्य बलजोर सिंह, सुरेन्द्र पाल, योगेन्द्र, ओमप्रकाश आर्य, डॉ. जगमोहन शर्मा, बलजीत सिंह आर्य, आनन्द चौधरी, देवेन्द्र शास्त्री, उदयवीर दांगी, पीतम सिंह वर्मा, राजेन्द्र कुमार, इंद्रपाल, तिरसपाल, मुकेश कुमार, डॉ. हरपाल सिंह, डॉ. ओमवीर सिंह, हरवीर सिंह, जसवीर मलिक शामिल रहे।