बड़ौत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गत देर रात्रि घर के बाहर खेल रहे सात वर्षीय बच्चे का गांव के ही दो युवकों ने अपहरण कर लिया और जंगल में ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया। तलाश करने पर बच्चा गांव के जंगल में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला, जिसके बाद परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। मामला बढ़ता देख पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया और पीड़ितों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गत देर रात्रि एक बच्चा मोहल्ले के ही कुछ बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था, तभी गांव के दो युवक वहां पर आए और बच्चे को चॉकलेट देने के बहाने उठाकर जंगल में ले गए और उसके साथ बारी-बारी कुकर्म किया। बच्चे के बेहोश हो जाने पर आरोपी बच्चे को छोड़कर फरार हो गए। परिजन बच्चे को लेकर कोतवाली पहुंचे और युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और एक युवक को भी हिरासत में लिया गया है, पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।