फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड पुलिस गेम्स: बागपत के प्रवेश ने लहराया तिरंगा, शॉटपुट में गोल्ड जीतकर किया जिले का नाम रोशन

Mon, 07 Aug 2023 04:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

कनाडा में चल रहे वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2023 में उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण पदक समेत पांच पदक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
प्रवेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा के विन्नीपैग में आयोजित हुए वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में बागपत के खिलाड़ियों का स्वर्णिम सफर जारी है। अब सूप गांव के खिलाड़ी प्रवेश तोमर ने शार्ट पुट (गोला फेंक) में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। 

विज्ञापन


रमाला थाना क्षेत्र के सूप गांव निवासी प्रवेश तोमर ने भी कनाडा में आयोजित  23वें वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में प्रतिभाग किया। प्रवेश तोमर दिल्ली पुलिस में एएसआई पद पर तैनात हैं। गोला फेंक में प्रवेश ने कनाडा और जर्मनी के खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए गोल्ड मेडल जीता।

प्रतियोगिता में 70 देशों के करीब 1000 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इससे पहले भी प्रवेश राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुके हैं। उनकी जीत से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रवेश के पिता  सेवानिवृत्त प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें