कनाडा में चल रहे वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में बागपत जनपद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन कर दिखाया है।
गौरीपुर की निशानेबाज स्वाति मौर्य ने एक-दो नहीं बल्कि तीन मेडल प्राप्त किए हैं। भारत सीमा तिब्बत पुलिस में कार्यरत जिले के ग्राम गौरीपुर निवासी स्वाति मौर्य ने दो गोल्ड व एक सिल्वर मेडल जीत कर जिले का नाम रोशन किया।
यह भी पढ़ें:Meerut News Live: उमस भरी गर्मी से राहत, बारिश के कारण बिजनौर में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में आज अवकाश
कोच मनोज चौहान ने बताया कि कनाडा में आयोजित तीन दिवसीय वर्ल्ड पुलिस व फायर गेम्स में तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वाति मौर्य ने तीरंदाजी में उम्दा प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड मेडल व एक सिल्वर पदक जीता है। सूचना मिलते ही ग्रामीणों में खुशी जाहिर करते हुए मिठाई बांटी गई।
दूसरी ओर दाहा गांव निवासी दिल्ली पुलिस में कार्यरत विपिन राणा ने 50 मीटर एयर राइफल में सटीक निशाना लगाते हुए गोल्ड मेडल व एक सिल्वर मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन कर दिखाया। विपिन की इस उपलब्धि पर गांव में जश्न का माहौल है।