संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। कोरोना के मरीजों ने भले ही संक्रमण को मात दी है, लेकिन अब वे कई परेशानियों से जूझ रहे हैं। किसी को थकान रहती है तो कोई रातभर सो नहीं पा रहा है। कमजोरी के साथ-साथ बदन दर्द की समस्या से भी पोस्ट कोविड मरीजों को जूझना पड़ रहा है।
ओपीडी में रोजाना 3 से 4 कोविड मरीज काउंसिलिंग के लिए पहुंच रहे हैं। ज्यादातर मरीजों की शिकायत रहती है कि उन्हें कमजोरी महसूस हो रही है। सही ढंग से नींद नहीं आती।
ये आ रही हैं समस्याएं
- नींद न आना
- बदन दर्द
- थकान महसूस होना
- कमजोरी आना
- मासंपेशियों में जकड़न होना
ये हिदायतें दीं
- गर्म पानी का ज्यादा सेवन करें
- तरल पदार्थों का सेवन करें
- नारियल पानी ज्यादा पिएं
- फल व पौष्टिक आहार लें
- नियमित तौर पर व्यायाम करें
- रिलेक्स होने के लिए एक्साइज करें
- गहरी सांस लें, ग्राउडिंग तकनीक, स्टेचिंग करें
- समय पर चिकित्सक से परामर्श लें
ये बोले सीएचसी अधीक्षक
डिप्टी सीएमओ डॉ. विजय कुमार ने बताया कि मरीज में मिलने वाले लक्षणों को देखकर उन्हें दवा के साथ-साथ कुछ एक्साइज भी बताई जाती हैं। इस तरह की समस्याएं कोरोना के दौरान अकेले रहने के कारण से हो सकती है।