-जवाहरपुर मेवला में अमृत कलश यात्रा निकाली गई
फोटो - 3
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को जवाहरपुर मेवला में अमृत कलश यात्रा निकाली गई।
ग्राम प्रधान प्रवीण पंवार, भाजपा किसान मोर्चा देहात मंडल अध्यक्ष सुनील मेवला, भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री शेर सिंह गुर्जर और समाज सुधार सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर एक मुट्ठी मिट्टी और चावल एकत्रित किए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता शहर से लेकर गांव तक प्रत्येक घर की मिट्टी कलश में एकत्रित कर रहे हैं, जो अखंडता का प्रतीक है। इस मौके पर राकेश आर्य, प्रवेश मेवला, प्रशांत गुर्जर, सागर तोंगड़ मौजूद रहे।