अमर उजाला ब्यूरो चांदीनगर (बागपत)। लॉकडाउन में मजदूरों के घर लौटने का सिलसिला जारी है। पंजाब से घर लौट रहे मजदूरों के साथ ईस्टर्न पेरिफेरल पर मारपीट की गई। बाइक तीन सवार पांच बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। शोर मचाने पर भाग खड़े हुए। जिला मैनपुरी निवासी महाराज सिंह, बलवीर सिंह, उपेंद्र, सतेंद्र, पंजाब के पटियाला से पैदल ही घर लौट रहे हैं। जबह वह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस पर पहुंचे तो बृहस्पतिवार सुबह रटौल अंडरपास के निकट तीन बाइक सवार युवकों ने इन्हें रोक लिया। लूटपाट का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट की गई। मजदूरों ने शोर मचा दिया। खेतों पर काम करने वाले किसान शोर सुनकर दौड़े तो बाइक सवार युवक वहां से भाग खड़े हुए। ---------------