फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

विज्ञापन
महिला की मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
बदायूं। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव रिसोली में गुरुवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है। गांव रिसोली की मोहनपट्टी निवासी दिनेश कुमार कश्यप की पत्नी रीना (25) की गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जाता है कि महिला बीमार चल रही थी। पति दिनेश कुमार ने अपने एक पड़ोसी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसका सुबह पड़ोसी से झगड़ा हो गया था। कहासुनी की आवाज सुनकर रीना घर से बाहर आई और बीच बचाव करने लगी तभी आरोपी ने रीना की कनपटी पर मुक्का मार दिया, जिससे उसके कान से खून बहने लगा। आनन-फानन में परिजन उसे एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। थोड़ी देर बाद रीना ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारण का पता चलेगा। अभी कोई तहरीर भी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें