फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: श्रम प्रवर्तन अधिकारी के खिलाफ श्रमिकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
=दुकानदारों से मिलीभगत कर साप्ताहिक बंदी के बावजूद दुकानें खुलवाए जाने का आरोप
विज्ञापन

फोटो संख्या 7
बड़ौत। साप्ताहिक बंदी लागू न किए जाने के विरोध में श्रमिकों ने श्रम प्रर्वतन अधिकारी के कार्यालय व तहसील में पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने श्रम प्रर्वतन अधिकारी पर तमाम आरोप लगाए और उनके स्थानांतरण की मांग की।
विज्ञापन

श्रमिकों ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के सचिव ने साप्ताहिक बंदी लागू किए जाने को लेकर आदेश जारी किए थे। बाजवूद इसके नगर का बाजार बुधवार को भी गुलजार रहता है, जबकि श्रमिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पहले ही एसडीएम व श्रम प्रवर्तन अधिकारी को ज्ञापन देकर नगर में पूर्ण रूप से साप्ताहिक बंदी लागू किए जाने की मांग की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। एसोसिएशन अध्यक्ष प्रवीण वर्मा ने आरोप लगाया कि श्रम प्रवर्तन अधिकारी दुकानदारों से मिलीभगत कर दुकान खुलवा रहे हैं। इस कारण श्रमिकों की छुट्टी नहीं हो पा रही है। इसी की आड़ में दुकानदार श्रमिकाें का उत्पीड़न कर रहे हैं। यह बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने श्रम प्रर्वतन अधिकारी के स्थानांतरण की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में अरुण, दीपक, सुनील, प्रमोद, अरविन्द, नवीन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें