संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। जनता हायर सेकेंडरी स्कूल पूठड़ में माध्यमिक शिक्षण संघ (शर्मा गुट) की बैठक हुई। इसमें संघ के पदाधिकारियों ने सरकार की शिक्षक विरोधी नीति का विरोध किया। बैठक में 15 अक्तूबर को लखनऊ में होने वाले धरने को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
प्रदेश कार्यकारणी सदस्य वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार की शिक्षण विरोधी नीति के कारण शिक्षकों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। वेतन वितरण अधिनियम और सेवा सुरक्षा को समाप्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर शिक्षकों को सरकार को अपनी ताकत का एहसास कराना होगा। मांगों को लेकर 15 अक्तूबर को लखनऊ में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से धरने को सफल बनाने के लिए लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में जिला मंत्री सतवीर सिंह, प्रधानाचार्य लोकेश कुमार, गौरव शर्मा, अरविंद शास्त्री, संतोष कुमार, सचिन कुमार, कपिल मौजूद रहे।