संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए बजट जारी होने के बाद निविदा खोली गई, जिसमें 61 में से 47 सड़कों की निविदा खोल दी गई, जबकि 14 सड़कों के लिए ठेकेदार नहीं मिला। इसके चलते लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने 14 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए दोबारा निविदा जारी कर दी।
जिले के तीनों विधायकों ने अपने क्षेत्र की सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाकर लोक निर्माण विभाग को भेजे थे, जिसमें तीनों विधायकों की 61 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए शासन ने स्वीकृति दे दी थी और काम कराने के लिए 11.85 करोड़ रुपये बजट जारी कर दिया था। सड़कों की विशेष मरम्मत होने से जिले के 100 से अधिक गांवों के ग्रामीणों को फायदा मिलेगा। उधर, बजट जारी होने के बाद विशेष मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग ने निविदा जारी की, जो 21 अक्तूबर को खोली गई। इसमें 47 सड़कों की निविदा खोल दी गई, जिन पर तीन दिन तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। इसके अलावा तीनों विधानसभा क्षेत्रों की 14 सड़कों के लिए ठेकेदार आगे नहीं आये, जिस कारण अब दोबारा निविदा जारी की गई हैं।
-
-जल्द शुरू होगा 47 सड़कों पर काम
विशेष मरम्मत के लिए निविदा खुलने के बाद अब जल्द ही काम शुरू करा दिया जाएगा। अधिकारियों की मानें तो 47 सड़कों पर इसी सप्ताह काम शुरू कराकर दीपावली पर्व से पहले गड्ढामुक्त करा दी जाएगी।
-
वर्जन- 47 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी हो गई है, जिन पर जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा 14 सड़कों के लिए दोबारा निविदा जारी की गई है। अतुल कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि।