फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बाइक से घर लौट रहे युवक की गड्ढे में गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। दिल्ली-देहरादून इकनोमिक कॉरिडोर निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे एक बार फिर से काल का ग्रास बने। रविवार रात्रि एक बाइक सवार युवक की गड्ढे में गिरकर मौत हो गई। युवक की मौत से परिजन गमगीन हैं।
विज्ञापन

लवी राणा पुत्र अमृतपाल उम्र 25 वर्ष दाहा गांव का रहने वाला था। वह दिल्ली स्थित एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। वह सप्ताह में एक दिन बाइक से ही घर आता था। रविवार को लवी राणा बाइक से अपने घर जा रहा था। जब वह बिजरौल गांव के पास पहुंचा तो यहां बीच सड़क में दिल्ली-देहरादून इकनोमिक कॉरिडोर के इंटरचेंज को खोदे गए दो बड़े गड्ढों में से एक में जा गिरा। जब वह रात्रि 12 बजे तक भी घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। परिजनों के अनुसार लवी ने 10 बजे तक उनसे फोन पर बात की थी। इसके बाद उसके फोन की घंटी बजती रही, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। परिजनों ने पुलिस को भी सूचना दी। रात्रि ढाई बजे वह इंटरचेंज के लिए खोदे गए गड्ढे में बाइक समेत पड़ा मिला तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। किसी तरह गड्ढे में उतर लवी को बाहर निकाल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। लवी राणा की शादी एक साल पहले ही हुई थी। परिजनों व ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इंटरचेंज के लिए सड़क पर मौत के गड्ढे खोदे गए हैं, उनके चारों ओर किसी तरह की बाउंड्री नहीं है। एक-दो संकेतक गड्ढे से अलग हैं, लेकिन घटना के बाद सोमवार को कम्पनी ने संकेतक भी तुरन्त रख डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें