फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कुश्ती में महिला पहलवानों ने दिखाया दम

Sun, 06 Apr 2025 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
पहलवानों ने अपने प्रतिद्वंदी को कुछ इस तरह किया चित:- सीन एक:- किरठल गांव के आदर्श ​शिक्षा सदन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। किरठल गांव के आदर्श शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को जूनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप की शुरूआत हुई। पहले दिन बालिका वर्ग के मुकाबले खेले गए और वहां विजेताओं को ट्राॅफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। रविवार को पुरुष वर्ग के फ्री स्टाइल के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन

चैंपियनशिप का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद डाॅ. राजकुमार सांगवान ने बालिका पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। वहां 53 किलो में वाराणसी की अंशुल यादव ने पहला, झांसी की कंचन वाल्मीकि ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 55 किलो में बागपत की अंशुल खोखर ने पहला व रायबरेली की अंशिका ने दूसरा स्थान तो 57 किलो में गाजीपुर की प्रतिमा ने पहला व हापुड़ की नीलम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 59 किलो में मेरठ की सृष्टि ने पहला तो 62 किलो में बागपत की प्रिया चौहान ने पहला स्थान प्राप्त किया।
65 किलो में मेरठ की अनुपमा ने पहला, 68 किलो में बहराइच की पिंकी ने पहला, 72 किलो में गाजियाबाद की काजल ने पहला व 76 किलो में मुरादाबाद की नेहा ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सहारनपुर की विनीता, बिजनौर की संगीता, अयोध्या की पायल, अमरोहा की माला शर्मा व आगरा की नमिता ने भी जीत दर्ज की।
विज्ञापन

विजेता पहलवानों को प्रशिस्त पत्र व ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व विधायक वीरपाल राठी, रालोद नेता डा. कुलदीप उज्ज्वल, रमाला मिल के उपसभापति जयदेव सिंह, विजय चौहान, सुधीर प्रमुख मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें