रोशनगढ़ गांव में महिला किसान चौपाल का आयोजन कर किया जागरूक
बागपत। सपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष डॉ. सीमा यादव ने कहा कृषि कानूनों से किसानों को नुकसान होगा। महिला किसान भी अब आंदोलन में शामिल होंगी। अगर किसानों की मांग पूरी नहीं हुई तो महिलाएं गाजीपुर बॉर्डर के लिए चूक करेंगी।
रोशनगढ़ गांव में महिला किसान चौपाल हुई। इसमें डॉ. सीमा यादव ने कहा कि कृषि कानूनों के जरिये भाजपा सरकार किसानों को बर्बाद कर देगी। यह कानून देश और किसान विरोधी है। किसानों से उनकी जमीन का हक छीनने का प्रयास किया जा रहा है। अगर सरकार सही है तो किसानों को एमएसपी पर गारंटी क्यों नहीं दे रही है। सरकार की मंशा खेती और किसान को लेकर सही नहीं है। प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए अब तक मूल्य घोषित नहीं किया। किसानों का शोषण किया जा रहा है। इसमें कविता गिरी, आसमा परवनी, बबली वाल्मीकि, गीता, रेणू कश्यप आदिे मौजूद रहीं।