फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बागपत में पिंक ई-रिक्शा चलाएंगी महिलाएं

विज्ञापन
बागपत में महिलाओं को ई-रिक्शा की चाबी देते डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्
विज्ञापन
बागपत। जिले की महिलाएं आजीविका के लिए अब पिंक ई-रिक्शा चलाएंगी। जिसमें शुक्रवार को नाबार्ड और माइक्रो नेट सोसायटी की तरफ से महिलाओं को पिंक ई-रिक्शा का प्रशिक्षण देने के बाद चाबी सौंपी गई। नाबार्ड और माइक्रो नेट सोसायटी की तरफ चमरावल रोड स्थित गर्ग एंक्लेव में आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षण हासिल करने वाली 15 महिलाओं को डीएम जितमेंद्र प्रताप सिंह और पूर्व जिपं अध्यक्ष रेनू धामा ने ई-रिक्शा वितरित की। जहां पूर्व जिपं अध्यक्ष रेनू धामा ने कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है। साथ ही नाबार्ड की पहल को सराहनीय बताया। उधर ई-रिक्शा मिलने के बाद महिलाओं के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर एलडीएम राजेश पंत, रीजनल मैनेजर अश्वनी कुमार, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड देवेंद्र श्रीवास्तव, माइक्रोनेट सोसाइटी के निदेशक गौरव त्यागी, शशांक मलिक, ऋषिराज ढाका, मंजू देवी, सोनिया, शबाना, रिहाना, अमन शर्मा, मनु ढाका, कामिल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें