फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: राष्ट्रीय संगोष्ठी में महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मानवाधिकार दिवस पर खैला के तेजस इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन एंड ट्रेनिंग महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

संगोष्ठी में सतर्कता विभाग के महानिदेशक डॉ. एसएन साबत, प्रोफेसर रविंद्र कुमार गुप्ता, प्रोफेसर राजकुमार, डीएम राजकमल यादव, एसपी नीरज कुमार जादौन मुख्य अतिथि के रुप मौजूद रहेंगे। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में शूटर दादी प्रकाशो तोमर, बबीता नागर, सोनिका नागर, डोली जाटव, निरूपमा श्रीवास्तव, स्वर्णिमा धामा को सम्मानित किया जाएगा। संस्था के डायरेक्टर डॉ. केएस तोमर ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ाने और उन्हें आत्म निर्भर बनाना है। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य लड़कियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना है। इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए शुक्रवार को संस्था की छात्राओं को अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें