फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा मतदान

विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट स्थित सभगार में बैठक लेते डीएम राजकमल यादव - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। कलक्ट्रेट के सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने सभी बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए। डीएम ने सभी अधिकारियों को निकाय चुनाव की तैयारी में जुटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन की बैठक को संबोधित करते हुए डीएम राजकमल यादव ने कहा कि निकाय चुनाव में आरओ व एआरओ का निर्णय सर्वमान्य रहेगा। अध्यक्ष व सदस्य पदों पर होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराया जाएगा। तीन नगर पालिकाओं व छह नगर पंचायतों में 149 वार्ड है। जहां 102 मतदान केंद्रों पर 301 बूथों पर 2 लाख 72 हजार 35 मतदाता मतदान करेंगे।
हर बूथ पर एक पीठासीन अधिकारी, तीन मतदान अधिकारी तैनात किए जाएंगे। जिसके लिए 1204 कार्मिकों के साथ 360 कार्मिक रिजर्व रखे जाएंगे। डीएम ने कंट्रोल रूम प्रभारी एआईजी स्टांप को सभी बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए। एडीएम प्रतिपाल चौहान ने अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी समझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें